फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   inar lain julajeebee karane kee maang ko lekar anashan

इनर लाइन जौलजीबी करने की मांग को लेकर अनशन जारी

Tue, 19 Feb 2019 11:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला(पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला(पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 19 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
inar lain julajeebee karane kee maang ko lekar anashan
धारचूला में नोटीफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : पिथौरागढ़
इनर लाइन छियालेख से जौलजीबी लाने की मांग को लेकर धारचूला तहसील में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता संदीप बोरा, महेंद्र धामी, जय बिष्ट, सागर बिष्ट, चंचल बोरा, वीरेंद्र सिंह भंडारी क्रमिक अनशन में बैठे, जबकि अंजू रौंकली, उर्मिला गुंज्याल, नंदा बिष्ट, उर्मिला, धनुली बिष्ट, विशन कुटियाल, नवल नेगी, धरम सिंह, संतोष सिंह, गोपाल सिंह, शंकर, बृजेश, सोबन सिंह, बबीता धामी, जयराज बुदियाल आदि ने समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि छियालेख इनर लाइन होने से सीमांत क्षेत्र में लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। इससे अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। धारचूला तहसील चीन और नेपाल सीमा से लगी है। सीमांत की सुरक्षा के लिए इनर लाइन जौलजीबी की जानी जरूरी है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed