फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the last village hut, the block chief heard the problems

अंतिम गांव कुटी में ब्लॉक प्रमुख ने सुनी समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the last village hut, the block chief heard the problems
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से सटे भारत के अंतिम गांव कुटी में ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ब्लॉक प्रमुख धामी ने सीमांत के ग्रामीणों को चीन सीमा पर देश का अवैतनिक प्रहरी बता उनका आभार जताया।
विज्ञापन

सरपंच सुभाष सिंह कुटियाल ने गांव में हाईटेक शौचालय बनाने, नालियां न होने से बारिश का पानी घरों में घुसने, सरकारी सोलर लाइट खराब होने के साथ ही खाद्यान्न संबंधित समस्याएं रखीं। प्रमुख ने कहा कि बीएडीपी से हाईटेक शौचालय, गांव में क्षतिग्रस्त नालियों के निर्माण, खराब सोलर लाइटों को शीघ्र सुधारने की व्यवस्था और ग्रामीणों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। रं कल्याण संस्था इकाई धारचूला के संरक्षक अशोक नबियाल और कुटी निवासी हरीश कुटियाल ने भी व्यास घाटी के सात गांवों के मूलभूत समस्याओं से ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया।
विज्ञापन

आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर शिव की पूजा, अर्चना की। इस दौरान सरपंच सुभाष कुटियाल, अशोक नबियाल, दीपक रोंकली, गोपाल कुटियाल, पाल कुटियाल, दीवान कुटियाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed