फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the irrigation canal, the fields started becoming deteriorated

सिंचाई नहर में पानी नहीं चलने से बंजर होने लगे खेत

Sun, 11 Nov 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Sun, 11 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
In the irrigation canal, the fields started becoming deteriorated
सिंचाई नहर बंद होने से बंजर पड़े खेत - फोटो : अमर उजाला

सेराघाट के भनोलीसेरा नहर में बरसात में आए मलबे की अब तक सफाई नहीं की गई है। इससे नहर में पानी नहीं चल रहा है और किसानों के खेत बंजर होने की कगार पर आ गए हैं। इससे परेशान किसानों ने नहर की सफाई शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जून में हुई बारिश से भनोलीसेरा गांव के खेतों को पानी देने वाली नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्राम प्रधान मोहन जोशी ने बताया कि किसानों को बुवाई के लिए खेत तैयार करने हैं। सिंचाई विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी नहर से मलबे को नहीं हटाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी मरम्मत का कार्य मनरेगा से कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


गेहूं की बुवाई का समय आ गया है। खेतों को पानी नहीं मिला तो किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पाएंगे। इससे खेत बंजर होने के साथ ही खाद्यान्न का संकट भी गहराने लगेगा। इधर, क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने बताया कि सिंचाई विभाग को गुनाकिटाण, खड़चौड़ा, धमना एवं बांस नहर की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed