फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In-principle approval for forest land for the Brijnagar-Aamkhark motor road

Pithoragarh News: ब्रिजनागर-आमखर्क मोटर मार्ग के लिए वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति

Wed, 09 Sep 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
In-principle approval for forest land for the Brijnagar-Aamkhark motor road
चंपावत। ब्रिजनागर से आमखर्क मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक 0.74 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 0.195 हेक्टेयर आरक्षित वन और 0.545 हेक्टेयर राजस्व वन भूमि शामिल है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने से मोटर मार्ग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मोटर मार्ग बनने से ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय लोगों को बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। स्थानीय उत्पादों के परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क बनने के बाद लोगों के लिए आवाजाही आसान होगी। बताया कि वन संरक्षण के तहत आमखर्क में 0.49 हेक्टेयर भूमि पर 100 पौधों का रोपण किया जाएगा। सड़क के किनारे पौधरोपण, मलबे का सुरक्षित निस्तारण, रिटेनिंग व ब्रेस्ट वॉल और ड्रेनेज व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed