फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In order to file a report against three villagers

तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Fri, 27 Mar 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Mar 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन

 मनरेगा की मद के धन का दुरुपयोग करने पर विण विकासखंड के रावलगांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इन तीनों से धन की वसूली भी की जाएगी। इस मामले में गलत आख्या देने पर खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी ने बताया कि बलकोट गांव के विक्रम सिंह, कैलाश सिंह और कुंडल सिंह को मनरेगा की मद से इसी वर्ष बकरी पालन के लिए शेड तैयार करने को धनराशि दी गई थी। इन तीनों के मामले की शिकायत मिलने के बाद डीआरडीए के वित्त अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि इन तीनों ने बकरी पालन के लिए शेड का निर्माण नहीं किया और बकरी पालन भी शुरू नहीं किया। इस मद में स्वीकृत संपूर्ण धनराशि का भुगतान ब्लाक के कर्मचारियों से मिलकर प्राप्त कर ली।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि यह सरकारी धन का खुला दुरुपयोग है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और वसूली की जाएगी। मनरेगा मद से तीनों को 40-40 हजार रुपए की राशि दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed