{"_id":"5776a8444f1c1b943479aeaf","slug":"in-didihat-destruction-damage-to-several-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में भी हुई तबाही, कई घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में भी हुई तबाही, कई घरों को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
मलबा घुसने के बाद सामान बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से डीडीहाट नगर भी खतरे की जद में आ गया है। नगर एवं आसपास के इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा मकान खतरे में हैं। लोदपट्टा गांव में सत्यवान टोलिया की कार मलबे में दब गई। आपदा के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई।
विज्ञापन
लोदपट्टा गांव में तारा देवी, हरीश मेहता, आनंद मेहता, राम सिंह के मकानों को खाली करा दिया गया है। डीडीहाट अस्पताल के पास स्थित रवि देउपा के मकान के आगे की दीवार धंस गई है। मलयनाथ पब्लिक स्कूल के भवन में भी मलबा घुस गया है। अंबेडकर वार्ड में विनोद पाटनी, कल्लू लाल, समरपाल, जगमोहन के घर खतरे से घिर गए हैं। इसी वार्ड में खिमुली देवी, प्रमोद दिगारी, हाइडिल कालोनी नंदन सिंह के मकान के आगे की दीवार टूटने से मकान को गंभीर खतरा हो गया है। एसएसबी के दो बैरकों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
राम सिंह बिष्ट के मकान पर पेड़ गिरा है और मकान खतरे में आ गया है। बारिश के दौरान पुष्पा बिष्ट और सपना घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया है। तहसीलदार पीसी पंत, थाना प्रभारी गणेश सिंह सामंत, लोनिवि के ईई पीसी जोशी आदि ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। डीडीहाट नगर रेतीली मिट्टी पर बसा है। इसमें हर जगह भूकटाव का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन