{"_id":"57409c464f1c1b8b20ac743e","slug":"in-buddhist-gompa-gunje-om-mane-padme-home-tone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध गोंपा में गूंजे ‘ओम मने पद्मे होम’ के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध गोंपा में गूंजे ‘ओम मने पद्मे होम’ के स्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खंपा भोटिया समाज के लोगों ने की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पूर्णिमा पर शनिवार को सुकौली स्थित बौद्ध गोंपा में विशेष पूजा हुई। दोपहर तक गोंपा में ओम मने पद्मे होम, ओम मुनि मुनि महामुनि स्वाहा के मंत्रों की गूंज से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। धारचूला के खिमलिंग और बिदांग गांव में रहने वाले बौद्ध धर्म को मानने वाले खंपा भोटिया समुदाय के 18 परिवार करीब 25 वर्ष पहले पिथौरागढ़ आकर बस गए। बाद में इन लोगों ने सुकौली में बौद्ध गोंपा तैयार किया। इसमें खास अवसरों के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा को विशेष पूजा होती है।
विज्ञापन
बौद्ध लामा चंबा ने 108 दीये जलाकर भगवान बुद्ध की प्रार्थना की। सभी ने गोंपा की परिक्रमा की। बाद में ओम मने पद्मे होम का जाप किया। भगवान बुद्ध से सुख और शांति की कामना की। धारचूला के खिमलिंग और बिदांग गांव में अब आबादी नहीं रहती। वहां से सभी लोग देश के कई शहरों में जाकर बस गए हैं।
विज्ञापन
खंपा समुदाय के हिम्मत सिंह खंपा और पान सिंह खंपा ने बताया कि वर्ष में होने वाले अन्य आयोजनों के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन सबसे भव्य होता है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली। बाद में विधायक मयूख महर ने गोंपा में जाकर लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना दी।
विज्ञापन