फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In Banbasa Ramlila, Ram, Sita and Laxman went into exile.

Pithoragarh News: बनबसा रामलीला में राम, सीता लक्ष्मण गए वनवास

Sat, 27 Sep 2025 07:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
In Banbasa Ramlila, Ram, Sita and Laxman went into exile.
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर और गढ़ीगोठ में रामलीला मंचन जारी है। बृहस्पतिवार को केवल पांडेय और हरीश पांडेय के निर्देशन में बनबसा भजनपुर रामलीला में वनवास तक की लीला का मंचन दिखाया गया। राम का पात्र गौरव पांडेय, सीता का रिया चंद, लक्ष्मण का वंश, दशरथ का केवल पांडेय, कैकेयी का पंकज राज ने निभाया। व्यास की भूमिका पंडित दयाकिशन पंत ने निभाई। गढ़ीगोठ रामलीला में बीते दिवस धनुष यज्ञ तक की लीला का मंचन हुआ। राम की भूमिका करन भट्ट, सीता की ललित ठगुन्ना, लक्ष्मण की आदित्य बिष्ट, परशुराम की सौरभ सामंत, रावण की जगदीश कोहली ने निभाया। व्यास की भूमिका पंडित हिमांशु भट्ट ने निभाई।
विज्ञापन

उतारू राज के कपड़े , बनाऊं भेष मुनियों का
चंपावत। जिले के फुलारागांव में रामलीला मंचन के चौथे दिन राम वनवास और दशरथ-कैकेयी संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। राम के पात्र का अभिनय रवींद्र बिष्ट, लक्ष्मण का आर्यन बोहरा, सीता का कार्तिक रावत, दशरथ का अशोक बिष्ट, कैकेयी का गंधर्व गिरी, केवट का अभिनय अंकित रावत और उनकी टीम ने किया। राम आज्ञा लेकर वनवास को जाते हैं और पिता से कहते हैं उतारू राज के कपड़े, बनाऊं भेष मुनियों का। वहां अतिथि भाजपा नेता सतीश पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, जिपं सदस्य कृष्णा जोशी, भगवतशरण राय, हरीश सक्टा, दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी, अधिवक्ता कैलाश पांडेय, गौरव पांडेय रहे। रामलीला कमेटी अध्यक्ष तारादत्त पांडेय ने बताया कि रामलीला दो अक्तूबर को राजतिलक के साथ संपन्न होगी। आयोजन को सफल बनाने में गिरीश पंत, संजय रावत, कैलाश जोशी, भुवन फुलारा, मुक्तेश पचौली आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed