Hindi News
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Improved economic condition if you come out of the mountain, will return again if the situation is normal
{"_id":"5ebd14b28ebc3e90a9391939","slug":"improved-economic-condition-if-you-come-out-of-the-mountain-will-return-again-if-the-situation-is-normal75","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से निकले तो सुधरी आर्थिक स्थिति, हालात सामान्य होने पर फिर करेंगे वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से निकले तो सुधरी आर्थिक स्थिति, हालात सामान्य होने पर फिर करेंगे वापसी
बस से घर को आते पिथौरागढ़ के युवा।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
दिनेश अवस्थी (संवाद) पिथौरागढ़। गुजरात के राजकोट में कोरोना के चलते बेरोजगार हुए युवा बुधवार की रात दो बजे यहां पहुंचे। दो माह से परेशान युवाओं ने अपने-अपने ईष्ट देव का स्मरण कर सकुशल घर वापसी के लिए आभार प्रकट किया। युवा जांच के बाद नजदीकी स्कूलों में क्वारंटीन पर रह रहे हैं। सीमांत जिले के कई युवा विभिन्न राज्यों में होटलों में रोजगार कर परिवार का खर्चा वहन करते हैं। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बैड़ा, थरकोट, रावल गांव, बिषाड़ के 46 युवा राजकोट में काम करते हैं। लाकडाउन के कारण वह पिछले दो माह से बेरोजगार हो गए। परेशान युवाओं ने पहले राजकोट प्रशासन से वाहन पास का अनुरोध किया। इसके बाद सभी युवा 12 हजार रुपये प्रति यात्री अदा कर बुधवार सुबह हल्द्वानी पहुंचे। युवाओं ने भाजपा नेता राजेंद्र भट्ट को हल्द्वानी पहुंचने की जानकारी दी। भट्ट ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से बात कर उनके लिए भोजन और बस की व्यवस्था कराई। रात दो बजे सभी सकुशल यहां पहुंचे। बेड़ा के राहुल सिंह मेहता (25) ने बताया कि वह चार वर्ष पहले घर से निकले। पिता खेती करते हैं। वह कमाने लगे तो घर की आर्थिक स्थिति भी संभलने लगी। बताया कि वह इटेलियन कुक का काम करते हैं। हर माह 40 हजार रुपए तक कमा लेते हैं। राहुल ने बताया कि सभी युवा 20-35 साल के हैं। अधिकांश युवा तीन-चार साल बाद अपने घर लौट रहे हैं। राहुल के साथी रावल गांव के निर्मल, विजय रावल भी घर पहुंच बेहद खुश हैं। राहुल का कहना है कि यदि यहीं रोजगार मिले तो अच्छा है, नहीं तो हालात ठीक होने के बाद वह फिर वापसी करेंगे। उन्होंने सरकार से युवाओं के रोजगार की व्यवस्था किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।