फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Immediate and unexpected facility for engineers and an IT lab at the P.I.C. College campus

Pithoragarh News: पीजी कॉलेज परिसर में छात्रावास और आईटी लैब की जल्द मिलेगी सुविधा

Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Immediate and unexpected facility for engineers and an IT lab at the P.I.C. College campus
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंपावत के फुलारागांव परिसर में छात्रावास और आईटी लैब की सुविधा जल्द शुरू होगी। करीब 7.18 करोड़ रुपये की लागत से परिसर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। छात्रावास और आईटी लैब का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन्हें कैंपस को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब शासन स्तर से एसओपी तैयार होने के बाद दोनों सुविधाओं का विधिवत संचालन शुरू किया जाएगा। फुलारागांव परिसर में बनाया गया छात्रावास 55 बेड का है। इसके संचालन के लिए वार्डन समेत अन्य पदों की स्वीकृति होनी है। पद स्वीकृत होने के बाद छात्रावास को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। छात्रावास शुरू होने से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को आवास की सुविधा मिलेगी और उन्हें रोजाना लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---
आईटी लैब में मिलेंगे तकनीकी संसाधन
परिसर में तैयार आईटी लैब में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े अध्ययन के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर आधारित पढ़ाई के साथ डिजिटल तकनीक की जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। फुलारागांव परिसर को विकसित करने की प्रक्रिया वर्ष 2023 में शुरू हुई थी। इसके बाद यहां विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
छात्रावास और आईटी लैब कैंपस चंपावत को हस्तांतरित हो गई हैं। अब शासन से इनके संचालन के लिए एसओपी जारी होनी है। एसओपी जारी होने के बाद इनका विधिवत संचालन किया जाएगा। छात्रावास में जहां विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलेगी तो दूसरी तरफ आईटी लैब में आधुनिक ज्ञान अर्जित करेंगे। -डॉ. सुभाष चंद्रा, निदेशक, चंपावत परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed