{"_id":"5ee8a65a8ebc3e42f57da1cf","slug":"illegally-cut-trees-in-dobas-now-sold-batting-bats154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबास में चोरी छिपे काट दिए पेड़, अब बेचे जा रहे तख्ते बल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबास में चोरी छिपे काट दिए पेड़, अब बेचे जा रहे तख्ते बल्लियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। दोबांस क्षेत्र में हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटकर बल्लियां और तख्ते बनाकर व्यापार करने का धंधा जोरो पर है।
विज्ञापन
मंगलवार को इसी से गुस्साए गांव के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रर्दशन किया। जल्द ही तस्करों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मूनाकोट ब्लाॅक के दोबास वन क्षेत्र में कई माह से अवैध तरीके से पेड़ो काे काटा जा रहा है। 17 फरवरी को भी क्षेत्र में अवैध तरीके से पेड़ों को काट कर तख्ते, बल्लियां बनाकर बेचने की शिकायत मिली थी। मौके पर मिले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को 16 पेड़ कटे होने के साथ ही 67 बल्लियां भी बरामद की। तस्करों से तीन दिन में 30 हजार जुर्माना वसूलने के आदेश भी हुए। गांव के सुरेन्द्र प्रकाश ने बताया आज 4 माह बीत जाने के बाद अभी तक विभाग के खाते में जुर्माने की धनराशि जमा नही गयी। तस्करों ने दुबारा विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पेड़ कटान का काम शुरु कर दिया हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर तस्करों के साथ साठगांठ का आरोप लगाया है। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रर्दशन किया। उन्होने शीघ्र तस्करों पर लगाम न लगाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रर्दशन की चेतावनी दी। (संवाद)