{"_id":"6af20502ff57ec59e80fc8f8","slug":"illegal-transport-operations-daggamari-at-the-tanakpur-banbasa-and-khatima-bus-terminals-must-be-stopped-immediately-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-146608-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर, बनबसा, खटीमा बस अड्डे से डग्गामारी तत्काल बंद हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर, बनबसा, खटीमा बस अड्डे से डग्गामारी तत्काल बंद हो
Mon, 09 Nov 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सात मांगों पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया है। परिषद ने 17 नवंबर तक समस्याओं का निदान न होने पर 18 नवंबर से धरना देने की चेतावनी दी है।
परिषद शाखा अध्यक्ष शशांक त्रिपाठी और शाखा मंत्री पंकज पंत ने सोमवार को सहायक महाप्रबंधक संचालन को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को परिषद के साथ हुए समझौते के बावजूद डग्गामारी पर अंकुश नहीं लगा। टनकपुर, बनबसा और खटीमा बस स्टेशनों पर डग्गामारी जारी है। लंबे समय से ऑफ रोड बसों का संचालन भी नहीं हुआ है। सिटी बस स्टेशन टनकपुर में दो स्टेशन प्रभारी के कार्य आवंटन की सहमति भी पूरी नहीं हुई। कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन रोककर भुगतान किया जा रहा है। परिषद ने तत्काल इन समस्याओं के समाधान पर जोर दिया है।