{"_id":"5a1aed2a4f1c1b193e8b4fa0","slug":"illegal-mining-near-shiv-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में शिव मंदिर के पास अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल में शिव मंदिर के पास अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
थल में अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल में शिव मंदिर के पास रामगंगा के किनारे से रोज रात में अवैध रूप से खनन हो रहा है। रात में खनन सामग्री को वाहनों में भरकर ले जाया रहा है। रामगंगा के तट पर जाने के लिए पुलिस ने कुछ दिन पहले बैरियर भी लगाया था, लेकिन आरोप है कि रात में यह बैरियर खनन माफिया के लिए खोल दिया जाता है। वहीं, लगातार हो रहे खनन से मंदिर को खतरा होने लगा है। इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और खनन का धंधा न रुकने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर भट्ट के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने बताया कि खनन को रोकने के लिए पुलिस, राजस्व विभाग और वन विभाग नाकारा साबित हो गए हैं। लगातार खनन होने से रामगंगा का प्रवाह मंदिर की तरफ होने लगा है और मंदिर खतरे में आ गया है। रामगंगा से खनन की किसी को अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
यह सारा धंधा अवैध तरीके से चल रहा है। लोगों ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा के लिए खनन पर रोक लगनी चाहिए और इस मामले को जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा। प्रदर्शन में हरीश चंद्र भट्ट, गोविंद भट्ट, हरीश राम, गणेश भट्ट, सुरेश भट्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन