{"_id":"5a73489c4f1c1bb2208b6a4a","slug":"if-you-drink-alcohol-it-will-cost-you-two-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर आए तो लगेगा दो हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर आए तो लगेगा दो हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
मदकोट के गांधीनगर में शराब विरोधी आंदोलन की रूपरेखा तय करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी तहसील के गांधीनगर गांव में शराब पीकर आने वालों की अब खैर नहीं। यहां की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर तय किया है कि गांव में जो भी व्यक्ति शराब पीकर प्रवेश करेगा, उससे 2000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह राशि महिला मंगल दल के खाते में जमा की जाएगी। महिलाओं ने अपने फैसले की जानकारी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दे दी है।
विज्ञापन
127 परिवारों वाले गांधीनगर गांव में 99 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। अधिकतर लोगों की आजीविका मजदूरी से चलती है, लेकिन शराब पीने के आदी होने से लोग सारी कमाई नशे में ही उड़ा देते हैं। गांव में होने वाली हर शादी समारोहों में शराब का बोलबाला रहता है। कई बार तो मारपीट की नौबत आ जाती है। इसके अलावा यदि गांव में किसी के मकान में लिंटर पड़ता है या फिर अन्य निर्माण कार्य होते हैं तो शराब जरूर परोसी जाती है। इसे कुप्रथा को रोकने के लिए अब गांव की महिलाओं ने खुद बीड़ा उठाया है। महिलाओं ने तय किया कि यदि किसी ने मकान में लिंटर डालते समय शराब परोसी तो उसी समय काम रुकवा दिया जाएगा और लिंटर डालने का काम महिलाएं खुद संभाल लेंगी।
विज्ञापन
महिलाएं पिछले काम समय से नशे की बढ़ती इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। वे हर महीने की पहली तारीख को बैठक कर अपने अभियान की समीक्षा करती हैं। बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर हुई बैठक में तय किया गया कि अब जो भी ग्रामीण शराब पीकर गांव में आएगा उसे 2000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। इसके लिए शराबियों की चेकिंग के लिए बाकायदा महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। खास बात यह है कि महिला मंगल दल ने इस मुहिम में हर परिवार की महिला को शामिल किया गया है। बैठक में महिला मंगल दल उपाध्यक्ष गोदावरी देवी, कोषाध्यक्ष तारा देवी, नंदी देवी, तुलसी देवी, चंद्रा देवी, ममता देवी समेत कई युवा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
गांव से शराब की बुराई को जड़ से समाप्त किया जाएगा और नई पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने की यह लड़ाई जारी रखी जाएगी।- सीता देवी, अध्यक्ष महिला मंगल दल