फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If water can not leave the chair

पानी नहीं दे सकते तो कुर्सी छोड़ दो

Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
If water can not leave the chair
अधिशासी अभियंता का घेराव करते ऐंचोली के लोग - फोटो : अमर उजाला

गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे ऐंचोली मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कहा कि जब अधिकारी लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं करा पाते तो उनको कुर्सी छोड़कर चले जाना चाहिए।

विज्ञापन


करीब एक हजार परिवार वाले ऐंचोली मोहल्ले में एक महीने से पेयजल का गंभीर संकट बना है। लोगों का आरोप है कि यह सारी स्थिति जल संस्थान के अधिकारियों की मनमानी से पैदा हुई है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जल संस्थान के अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। यह बात अलग है कि समस्या का समाधान करने के लिए उनके पास कोई उपाय नहीं है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यदि पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश पांडे, भाजपा नेता राजेंद्र रावत, गोलू पाठक, गोपू महर, पूरन पांडे, प्रकाश पांडे, लाल सिंह, भुवन पांडे, रमेश जोशी, गीता जोशी, पूर्व प्रधान कविता पांडे, दया पांडे समेत भारी संख्या में लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद दो दिन नहीं मिला पानी
पिथौरागढ़। नगर के अधिकांश इलाकों में पिछले दिनों की बारिश के बाद लगातार दूसरी बार सप्लाई जीरो हो गई। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार रात बिजली की सप्लाई ठप होने के कारण घाट पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि रात 12 से तड़के 4 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस कारण पंप नहीं चल पाए। दूसरी तरफ विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट का कहना है कि बुधवार रात मात्र दो घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। रात 12 से 2 बजे तक ग्रिड फेल होने के कारण बिजली सप्लाई ठप थी। लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बाद भी जल संस्थान पेयजल की सप्लाई नहीं सुधार पा रहा है और रोज नए बहाने बना रहा है।


बेड़ीनाग में गहराता जा रहा पानी का संकट
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। करीब 15 हजार की आबादी वाले बेड़ीनाग नगर और उससे लगे गांव के लोगों ने पहली बार पेयजल का इतना गंभीर संकट झेला है। जल संस्थान वाहनों से पानी तो बांट रहा है, लेकिन यह इतने बड़े नगर के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। यदि एक मोहल्ले में पानी बांटा जाए तो दूसरे मोहल्ले में संकट खड़ा हो जाता है। यह नौबत इस कारण आई है, क्योंकि जल संस्थान की योजनाओं से अब एक बूंद पानी नहीं आ पा रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि हर इलाके तक पानी का वाहन पहुंच जाए ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed