फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If someone will fire jungle than wil have to go jail.

जंगलों में आग लगाई तो जाना पड़ेगा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
If someone will fire jungle than wil have to go jail.
पिथौरागढ़ शहर के समीप जंगल में लगी आग बुझाते अधिकारी और वन कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अब जंगलों में आग लगाई तो जुर्माने के साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। प्रशासन ने अब वनाग्नि को गंभीरता से लिया है और सख्ती करना शुरू कर दिया है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि आग लगाने वाले के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उसे इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कार्यालय में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, पीआरडी, वन विभाग और तहसील स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में डीएम ने कई निर्देश दिए।
उन्होंने ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए वनाग्नि की घटनाओं की निगरानी रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस को भी क्षेत्र आवंटित करते हुए उनका सहयोग लिया जाएगा। ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी, ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक सक्रियता के साथ वन संपदा को बचाने के लिए काम करेंगे। बैठक में डीएफओ कोको रोसे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश
-वनों की आग बुझाने के लिए एक सिस्टम और प्लानिंग के साथ काम किया जाए।
- वन महकमे को जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए बेहतर समन्वय और तालमेल के साथ काम किया जाए।
-जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
-सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों निगरानी रखते हुए खेतों में पराली जलाने वालों पर नजर रखेंगे।
- सीईओ को विद्यालयों में प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति बच्चों को जागरूक करेंगे।
डीएम और डीएफओ ने रात में बुझाई जंगल की आग
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर धनौड़ा के पीछे जंगल में रविवार रात आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। रात करीब आठ बजे डीएम डॉ. आशीष चौहान, डीएफओ कोको रोसे ने खुद मौके पर पहुंचकर कर्मियों के साथ दो घंटे की मशक्कत के बाद जंगल की आग बुझाई। आग बुझाने में वन कर्मियों की टीम के साथ तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक, आपदा प्रबंधन अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद

पिथौरागढ़ में बैठक लेते डीएम डॉ. आशीष चौहान। संवाद

पिथौरागढ़ में बैठक लेते डीएम डॉ. आशीष चौहान। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed