बर्फ से पटा कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर हिमपात से जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है और ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी रहेगा। वहीं, कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग का अधिकांश हिस्सा बर्फ से पट गया है।
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालय की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में सुबह से ही हिमपात होने लगा। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। धारचूला तहसील में गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, कुटी, ज्योलिंगकांग में हिमपात हुआ है।
कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग का अधिकांश हिस्सा बर्फ से पट गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अब नमी का स्तर बढ़ने लगा है। अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। इधर, लोग पूरे दिन बारिश के इंतजार में थे लेकिन शाम होते ही बादल छंटने लगे। फसलों और सब्जियों के लिए बारिश की सख्त जरूरत है।