फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I will expose the corrupt officials of the district: Harish Dhami

जिले के भ्रष्ट अधिकारियों को करूंगा बेनकाब : हरीश धामी

Thu, 29 May 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
I will expose the corrupt officials of the district: Harish Dhami
धारचूला। 'जिला प्रशासन सत्ता का गुलाम होकर काम कर रहा है। जिले में जो भ्रष्ट अधिकारी बैठाए गए हैं। मैं विधानसभा सत्र में सबूत के साथ उन्हें बेनकाब करूंगा...' यह बात धारचूला विधायक हरीश धामी ने कही है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को पिथौरागढ़ दौरे पर आए थे और आदि कैलाश यात्रा पर गए थे। जब वहां से लौटे तो धारचूला विधायक हरीश धामी ने सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाए। विधायक ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि आदि कैलाश की यात्रा के दौरान एसडीएम धारचूला ने उनके लिए गूंजी में तीन रूम की व्यवस्था कराई। इनमें उनके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक मनोज तिवारी, हेमेश खर्कवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा के रहने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि जिला प्रशासन ने किसी और विभाग के कर्मचारी की बुकिंग का कारण बताते हुए उनसे कमरे खाली करने के लिए कहा। कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को एस्कॉर्ट तक नहीं दिया गया। कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है। उनके क्षेत्र में जिला प्रशासन का जिस तरह का रवैया रहा है, वह इसे विशेषाधिकार हनन के तहत सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं अधिकारी

विधायक हरीश धामी ने संवाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि जिले के अधिकारी गुडविल में शामिल होने के लिए नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में खनन न्याय निधि में बंदरबांट हुई है। आपदा कि दृष्टि से संवेदनशील उनकी विधानसभा में सीएम ने दिल खोलकर पैसा दिया। इसमें भी बंदरबांट कर दी गई। उन्होंने डेढ़ महीने पूर्व इसका जवाब मांगा जो, अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed