{"_id":"ddb1b2e2bf1f67667b0775c97ff6e980","slug":"i-do-not-want-subsidies-in-the-cylinder-rasoigaisa-dr-mehta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे रसोईगैस सिलेंडर में सब्सिडी नहीं चाहिए : डा. मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे रसोईगैस सिलेंडर में सब्सिडी नहीं चाहिए : डा. मेहता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझे रसोईगैस के सिलेंडर में सब्सिडी नहीं चाहिए। इस आशय का पहला फार्म बुधवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. केएस मेहता ने गैस एजेंसी के आफिस में जमा कर दिया है। जिले में वह पहले उपभोक्ता हैं जिन्होंने यह पहल की है। पिथौरागढ़ जिले में रसोईगैस उपभोक्ताओं की संख्या 70 हजार के करीब है। इनमें कई अमीर लोग भी शामिल हैं।
डा. मेहता आज गैस एजेंसी के आफिस गए और पहल नाम के इस फार्म को भर आए। डा. मेहता ने कहा कि उनको रसोईगैस के सिलेंडर में किसी प्रकार की सब्सिडी की जरूरत नहीं है। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि जिले में यह पहला फार्म भरा गया है। जिसमें सब्सिडी नहीं चाहिए का उल्लेख है। वरना यहां तो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) के फार्म भरने के लिए रोज उपभोक्ताओं का तांता लगा रहता है। श्री जोशी ने कहा कि डा. मेहता ने एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की है। इसका असर कुछ अन्य लोगों पर भी जरूर पड़ेगा।