फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I began to drink cold water line from the high Himalayas

उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड से जाम होने लगी पेयजल लाइन

Wed, 25 Nov 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Nov 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
I began to drink cold water line from the high Himalayas

लंबे समय से मौसम खुश्क रहने एवं तापमान में लगातार गिरावट आने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को जाने वाली पेयजल लाइन जाम होने लगी है। इस कारण आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों में पानी का संकट पैदा होने लगा है। आधी रात के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ रही है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा रहा है।

विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ऐसी स्थितियां आने लगती हैं। पहले से मौजूद बर्फ के ऊपर यदि पाला गिरने लगे तो वह जमीन के अंदर दबे पाइपों को जकड़ देता है। ठंड से नलों के अंदर पानी जम रहा है। यह समस्या पिछले तीन दिनों से ज्यादा हो गई है। नलों में पानी नहीं आने से जवानों को बर्फ पिघलाकर काम चलाना पड़ रहा है। आईटीबीपी की गर्ब्यांग, कालापानी, कुटी, गुंजी और नाभीढांग चौकियों में यह समस्या ज्यादा दिख रही है। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि जिन स्थानों पर पाइप लाइनों में पानी जम गया है उसे निकालकर दिन के समय धूप में रखा जा रहा है, ताकि थोड़ा गर्मी मिलने पर उनमें पानी चल सके। सभी चौकियों में जवानों को इसी तरह के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed