फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I am an hour off bridge

एक घंटा बंद रहा झूलापुल

Thu, 08 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Thu, 08 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
I am an hour off bridge
झूलाघाट में बंद पड़ा झूलापुल का गेट - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और कस्टम विभाग के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ा। भारतीय क्षेत्र से झूलापुल के रास्ते नेपाल को ले जाए जा रहे दो खच्चरों को एसएसबी ने यह कहकर रोक दिया कि भारत से नेपाल को जानवर ले जाने की अनुमति नहीं है, जबकि कस्टम के अधिकारी इस बात पर अड़ गए कि घरेलू उपयोग के लिए मेडिकल चेकअप के बाद खच्चरों को नेपाल ले जाने में कोई प्रतिबंध नहीं है। दोनों महकमों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि एसएसबी ने भारत और नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के गेट पर ताले ठोक दिए और आवाजाही बंद कर दी। जिला मुख्यालय से उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एक घंटे में लोगों की सामान्य आवाजाही के लिए पुल तो खोल दिया गया, लेकिन खच्चरों को नेपाल नहीं ले जाया जा सका।

विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे झूलापुल आवागमन के लिए खुलने के बाद करीब 8.30 बजे नेपाल के बैतड़ी निवासी रमेश सार्की, हरीश सार्की झूलाघाट से दो खच्चरों को खरीदकर नेपाल ले जाने के लिए झूलापुल पर पहुंच गए। नेपाल की तरफ खच्चर ले जाने में रोक का हवाला देते हुए पुल पर तैनात एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद भट्ट ने खच्चरों को रोक दिया। उन्होंने बताया कि एसएसबी के सब एरिया आर्गनाइजर ओमप्रकाश और कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह के सख्त आदेश हैं कि नेपाल को कोई भी जानवर नहीं जाएगा। दूसरी तरफ कस्टम अधीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि खच्चरों को मेडिकल परीक्षण के बाद ही नेपाल ले जाने की अनुमति दी गई है और एसएसबी बेवजह विवाद को बढ़ा रही है। एसएसबी के जवानों ने इस बात पर कोई गौर नहीं किया और झूलापुल को आम लोगों की आवाजाही के लिए ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 9.30 बजे एसडीएम अनुराग आर्य ने झूलापुल पर तैनात एसएसबी के जवानों और अधिकारियों से बात की तथा पुल खोलने के लिए कहा। तब जाकर पुल से आवागमन शुरू हो पाया। पुल बंद होने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रोहतास सागर मौके पर पहुंचे। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, व्यापारी गणेश भट्ट, प्रकाश डिक्टिया, जगदीश जोशी, कमान सिंह खड़ायत, धर्मानंद पंत सहित कई व्यापारी झूलापुल पहुंचे और एसएसबी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों का आरोप है कि एसएसबी और कस्टम के बीच तालमेल न होने के कारण अक्सर झूलापुल में इस तरह की स्थितियां आती रहती हैं। इसका खामियाजा लोगों को भोगना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बंद होने से लोग रहे परेशान
भारत और नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूलापुल होने से भारत से नेपाल को जाने वाला रोजमर्रा का सामान दूध, समाचार पत्र, राशन, कपड़ा, सीमेंट आदि काफी देर तक अटका रह गया। नेपाल से कई लोग नौकरी के लिए भारतीय क्षेत्र में आते हैं। इसके अलावा बैतड़ी जिले के सीमावर्ती इलाकों से स्कूली बच्चे भी झूलाघाट आते हैं। उनको भी पुल बंद होने से परेशानी हुई।


एसडीएम की अनुमति के बिना नहीं जाएंगे जानवर
एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा कि अब नेपाल के लिए कोई भी जानवर ले जाने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण होगा और उसके बाद अनुमति पत्र वह खुद जारी करेंगे। एसएसबी और कस्टम विभाग को इस मामले में पड़ने की जरूरत नहीं है। इधर, बृहस्पतिवार के घटनाक्रम के बाद एसएसबी और कस्टम विभाग के बीच खींचतान और बढ़ गई है। दोनों महकमे एक दूसरे पर दोषारोपण करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed