{"_id":"5bafaee3867a55013b111619","slug":"husband-arrested-in-case-of-marital-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मृतका का पति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्ष पूर्व हुई विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वर्ष नौ सितंबर 2011 में गाड़ीगांव डुंगरा में एक विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में चमाली निवासी विवाहिता के मायके वालों ने राजस्व पुलिस में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
राजस्व पुलिस में महिला के पति महेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला पुलिस को हस्तांतरित होने पर तत्कालीन सीओ ने जांच की।
पुलिस जांच में दहेज हत्या के बजाय बच्चा न होने को लेकर उत्पीड़न का मामला पाया। इसके बाद आरोपी पर लगाई गई 304बी की धारा को समाप्त कर साक्ष्यों के आधार पर 306/498ए की बढ़ोतरी की गई। मामले की विवेचना कर रहे कोतवाली के एसएसआई दीपक सिंह बिष्ट ने नामजद अभियुक्त महेंद्र सिंह को चंडाक रोड से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई राजवीर सिंह नेगी आदि थे।