{"_id":"5738acdd4f1c1b0016ac71bf","slug":"hunpani-school-reached-minus-8-chhatrsnkya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूंपानी स्कूल में शून्य से 8 पहुंची छात्रसंख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह्यूंपानी स्कूल में शून्य से 8 पहुंची छात्रसंख्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
ह्यूंपानी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों की घटती रुचि के बीच दो साल से बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय ह्यूंपानी (विण) ने एक उम्मीद जगाई है। शिक्षाधिकारियों की पहल पर इस साल संचालित हुए इस स्कूल में छात्र संख्या शून्य से बढ़कर 8 पहुंच गई है। विशेष बात यह है कि 7 छात्रों ने पब्लिक स्कूलों से निकलकर इस स्कूल में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
छात्र संख्या शून्य होने के कारण पिछले दो साल बंद ह्यूंपानी प्राइमरी स्कूल को फिर से संचालित करने के लिए ह्यूंपानी के सामाजिक कार्यकर्ता होशियार सिंह खत्री, चंद्री चंद आदि ने प्रयास किए। उपशिक्षाधिकारी विण गणेश सिंह ज्याला, सीआरसी समन्वयक मनोज कुमार ने अभिभावकों के प्रस्ताव पर रुचि दिखाई। स्कूल को फिर से संचालित करने का निर्णय लिया गया। स्कूल संचालन की जिम्मेदारी युवा शिक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट को दी गई। शिक्षक और अभिभावकों के प्रयास से आज स्कूल में 8 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। सबसे अहम बात यह है कि 7 छात्र पब्लिक स्कूलों से लौटकर प्राथमिक पाठशाला ह्यूंपानी आए हैं।
विज्ञापन
स्कूल चला रहे शिक्षक बिष्ट ने बताया कि स्कूल में छात्र संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। गांव के वरिष्ठ नागरिक होशियार सिंह, चंद्री चंद, भगवान सिंह ने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह लोग सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन