फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hue now has lent Pyoli flowers

अब छटा बिखेरने लगे प्योली के फूल

Thu, 11 Feb 2016 10:55 PM IST
महेंद्र जंगपांगी/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
महेंद्र जंगपांगी/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 11 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hue now has lent Pyoli flowers

 वैसे तो मौसम में आए बदलाव के कारण इस बार प्योली के कुछ फूल दिसंबर में ही दिखने लगे थे, लेकिन अब प्योली व्यापक रूप से खिल गई है। प्योली को वसंत के आगमन का प्रतीक पुष्प माना गया है। जंगली प्रजाति के यह फूल जब खिलता है तो पूरे वातावरण में वसंत के आगमन का आभास हो जाता है।

विज्ञापन


 प्योली मध्य हिमालय में 1800 मीटर की ऊंचाई तक पाई जाती है। इस फूल की पांच पंखुड़ियां एक साथ चिपकी होती हैं। यह खेतों, दीवारों और ढलानों में खिलता है। प्योली का बाटनिकल नाम रेनवासिया इंडिका है। इसकी पत्तियां घावों के भरने के काम आती हैं।
विज्ञापन


बकरियों को प्योली के फूल बहुत पसंद हैं। इनमें मिठास होती है। प्योली के फूलों को लोग पूजा-अर्चना के लिए भी उपयोग में लाते हैं। फूलदेई पर्व के समय तो प्योली के फूलों को घर के दरवाजे में डालना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान के प्राध्यापक डा. सीएस नेगी का कहना है कि प्योली कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय इलाके में वसंत के आगमन के समय खूब खिलता है। यह एक संस्कृति से जुड़ा फूल भी है।

गढ़वाल में एक किस्सा प्रचलित है-भैंस क बीच, प्योलि क फूल, कुमाऊं में प्योली फूल, पय्यां फूल, चारों तरफ फूलै फूल प्रचलित है। आयुर्वेद चिकित्सक एमडी डा. नवीन जोशी का कहना है कि प्योली औषधीय पौधा भी है। इसकी पत्तियों और शाखाओं को पीसकर घावों में लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है।

कुमाऊं में प्योली के फूल पर कई दंतकथाएं भी प्रचलित हैं। कहा जाता है कि एक घायल राजकुमार का प्योली ने अपनी पत्तियों को पीसकर इलाज किया था। राजकुमार ने स्वस्थ होकर प्योली से शादी कर ली।


वह प्योली को अपने महल में लाना चाहता था लेकिन प्योली जंगल की सुंदरता और एकांत को छोड़कर राजमहल में नहीं आई। राजकुमार ने प्योली के विरह में जंगल में ही प्राण त्याग दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed