फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   How will studies start in schools and colleges without a guru?

Pithoragarh News: स्कूल-कॉलेज में बिन गुरु के पढ़ाई कैसे होगी शुरू

Fri, 17 Nov 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
How will studies start in schools and colleges without a guru?
माध्यमिक विद्यालय दारमा। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के माध्यमिक विद्यालय दारमा के बच्चे शिक्षकों के नहीं होने से प्राथमिक स्कूल में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय तीन अक्तूबर से बंद है, इसके बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उपशिक्षा अधिकारी मुनस्यारी ने विद्यालय में आने के लिए चार शिक्षकों को आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय दारमा में तैनात शिक्षक का तीन अक्तूबर को स्थानांतरण हो गया था। तब से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अभिभावकों का कहना है बिना शिक्षकों के 17 छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। कहा कि उप शिक्षा अधिकारी आशाराम ने चार शिक्षकों को विद्यालय में जाने के लिए आदेश जारी किए इसके बाद भी शिक्षक नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दो दिन में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करने पर 22 नवंबर से पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
दारमा माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को दी है। शिक्षकों के नहीं होने से दिक्कत हो रही है। जैसे ही शिक्षक मिलेंगे नियुक्ति कर दी जाएगी। - आशाराम, उप शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी।
--
--
जीजीआईसी काकड़ में प्रवक्ताओं कई पद रिक्त, पढ़ाई चौपट

अभिभावकों ने उठाई शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग
इंफो
10 में से छह पदों पर नियुक्ति न होने से अभिभावक गुस्से में
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीजीआईसी काकड़ में अभिभावकों ने रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की मांग उठाई। कहा कि जल्द शिक्षकों की तैनाती न हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बाराकोट के ज्येष्ठ प्रमख नंदा बल्लभ बगौली के साथ अन्य अभिभावकों ने कहा कि लंबे समय से जीजीआईसी काकड़ में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। बताया कि वर्ष 2006 में स्कूल के उच्चीकरण के बाद से यहां स्थायी प्रधानाचार्या का पद भी खाली है।

प्रभारी प्रधानाचार्य ही स्कूल का संचालन करती हैं। स्कूल में 122 छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, जीवविज्ञान, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण शिक्षकों और एलटी में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद रिक्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों के रिक्त पद होने से छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रहलाद सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह, पूजा अधिकारी आदि मौजूद रहीं।


इन विषयों के पद रिक्त
- हिंदी
- अंग्रेजी
- भूगोल
- जीवविज्ञान
- भौतिक विज्ञान
- राजनीति विज्ञान




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed