फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   house destroyed due to heavy rainfall

बारिश से मकान की छत और दीवार गिरी

Wed, 12 Sep 2018 10:31 PM IST
उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
house destroyed due to heavy rainfall
गौड़ीहाट में ध्वस्त मकान। - फोटो : अमर उजाला
मूनाकोट विकासखंड के गौरीहाट में मंगलवार शाम से हो रही बारिश के कारण देवकी देवी के तीनमंजिले मकान की दीवारें और छत गिर गई। इस दौरान देवकी देवी पड़ोस के मकान में गई थीं। पहले तल पर बनी गोशाला में भी जानवर नहीं थे। राजस्व उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद पंत और कानूनगो नवीन लाल वर्मा ने 40 हजार रुपये की क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। 
विज्ञापन


तेज बारिश के दौरान पहाड़ी दरकने से बमनगांव निवासी पार्वती देवी पत्नी स्व. धर्मानंद द्विवेदी का दो कमरों का आवासीय मकान मंगलवार रात ध्वस्त हो गया। इससे पहले रात 11 बजे पार्वती देवी के मकान के पीछे भूस्खलन हुआ। इसकी आहट मिलने पर परिवार के लोग बाहर निकल आए। इसके बाद मलबे ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


मलबे में सारा सामान दब गया। मकान ध्वस्त होने से पार्वती देवी के परिवार ने गांव में ही किसी अन्य के घर शरण ले रखी है। वहीं, भूस्खलन से श्रीनाथ द्विवेदी और आनंदी देवी के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। बुधवार को प्रधान जीवन चंद्र द्विवेदी ने मकान ध्वस्त होने की जानकारी प्रशासन को दी। राजस्व उप निरीक्षक गोपाल चंद्र जोशी, क्वीटी पुलिस चौकी के उप निरीक्षक मनोज कुमार ने मौके का मुआयना किया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट तहसील कार्यालय को भेजी जा रही है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed