{"_id":"6657666fda0d40d9150ca799","slug":"house-caught-fire-calf-tied-in-cow-goat-died-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113838-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घर में लगी आग, गोठ में बंधी बछिया, बकरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घर में लगी आग, गोठ में बंधी बछिया, बकरी की मौत
Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत मवानी दवानी के मनकोट ताेक में एक मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से गोठ में बंधा एक बछिया और एक बकरी की जलकर मौत हो गई जबकि चार बकरियां झुलस गई हैं।
जानकारी के अनुसार मंजू देवी सामान लेने बंगापानी बाजार गई थी। इसी दौरान घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। लोगों को जानकारी होने पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण लपटें होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
मंजू देवी का पति योगेंद्र सिंह बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है। आग लगने से हुई क्षति के कारण परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। पूर्व प्रधान भगत मेहरा ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन और पशुपालन विभाग को देकर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद