{"_id":"5e078b868ebc3e8812751664","slug":"hotel-and-kmvn-guesthouse-pack-for-thirtyfirst-in-munsiyari-pithoragarh-news-hld367380275","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में थर्टीफर्स्ट के लिए होटल और केएमवीएन गेस्टहाउस पैक,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में थर्टीफर्स्ट के लिए होटल और केएमवीएन गेस्टहाउस पैक,
विज्ञापन
मुनस्यारी नगर। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी में साल की विदाई का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। थर्टीफर्स्ट के लिए मुनस्यारी के होटलों और कुमाऊं मंडल विकास निगम का गेस्टहाउस के सारे कमरे बुक हो गए हैं।
हिमनगरी मुनस्यारी में हर वर्ष साल की विदाई के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। थर्टीफर्स्ट का जश्न मनाने के लिए प्रदेश के साथ ही गुजरात, बंगाल और दक्षिण भारत से भी सैलानी पहुंचते हैं। इस बार भी भारी संख्या में सैलानी मुनस्यारी पहुंचेंगे। होटल एसोसिएशन के अनुसार थर्टीफर्स्ट के लिए मुनस्यारी के होटलों की शत प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।
मुनस्यारी में छोटे, बड़े होटल, लॉज की संख्या 36 है। इनमें 250 कमरे हैं। होटलों के सारे कमरे बुक हो चुके हैं। केएमवीएन के टीआरसी में 24 कमरे हैं। टीआरसी के प्रबंधक षष्टी बल्लब जोशी के अनुसार थर्टीफर्स्ट के लिए सभी कमरे बुक हो गए हैं।
विज्ञापन
हाल में बर्फबारी होने से मुनस्यारी का सौंदर्य और निखर गया है। मुनस्यारी के आसपास के इलाकों खलियाटॉप, कालामुनी, बलाती आदि में अब भी आधा फीट तक बर्फ है। मुनस्यारी से पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग आदि हिमालयी चोटियों का शानदार नजारा दिखता है। यही कारण है कि सैलानी मुनस्यारी पर फिदा रहते हैं।