फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holly said Ray Kanhai paint spills ...

होली आई रे कन्हाई रंग छलके...

Sat, 19 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Holly said Ray Kanhai paint spills ...
पिथौरागढ़ में महिलाओं की होली की धूम जारी - फोटो : अमर उजाला
नगर में महिलाओं की होली की धूम मची है। तिलढुकरी में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू ओझा के आवास पर हुई महिला होली में महिलाओं ने ‘होली आई रे कन्हाई रंग भरके, सुना दे जरा बांसुरिया’ में जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने आंगन बोलत कागा, पिया के आवन को शगुन भयो री, बिरज में होली खेलत नंदलाल में भी खूब नृत्य किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दीपा जोशी, सरला गिरी, दीपा पुनेठा, ललिता खोलिया, हेमा पाठक, जानकी पंत, मीना बोरा, कंचन जोशी आदि महिलाओं ने होली गीत पेश किए। नगर के अन्य मोहल्लों में भी महिलाओं की होली के कार्यक्रम चल रहे हैं। शनिवार को रंगभरनी एकादशी है। इसी के साथ रंग की होली शुरू हो जाएगी। ग्रामीण अंचलों में होली के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


गांवों में यह परंपरा है कि होली टीम रोज हर घर में जाती है। चतुर्दशी के दिन गांवों की होली स्थानीय मंदिर में जाती है। पूर्णिमा की रात होलिका दहन होगा और अगले दिन लोग छरड़ी मनाएंगे। गांवों में होली का रंग शनिवार से चढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed