{"_id":"56f17da74f1c1bf279f14d25","slug":"holly-police-patrol-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए शहर में पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए शहर में पुलिस का पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का पहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी शहरों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, यदि कहीं पर मारपीट, जबर्दस्ती रंग डालने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना होती है तो उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए। मौके पर पुलिस पहुंचेगी। नगर में बुधवार को भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। हर जोन में एक एसआई के साथ भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों में तीन सवारियां बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को तत्काल थाने लाया जाएगा। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर खास नजर रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कहीं पर अशांति का माहौल लगे तो तत्काल सूचना दें। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ नगर को पांच सेक्टर, धारचूला को दो सेक्टर में बांटा गया है। वहां पर पीएसी भी तैनात रहेगी। गंगोलीहाट, डीडीहाट, बेड़ीनाग और मुनस्यारी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं।
विज्ञापन
अस्पताल में रहेगी पर्याप्त व्यवस्था
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में होली को देखते हुए दवाओं का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। जिला अस्पताल का आपात कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हरीश लाल ने बताया कि मारपीट, चोट लगने, दुर्घटना होने जैसी आशंका को देखते हुए पूरे इंतजाम किए गए हैं। 108 सेवा के कर्मचारी भी होली के दौरान ज्यादा मुस्तैदी से काम करेंगे।
विज्ञापन
पेयजल की सप्लाई सामान्य रहेगी
पिथौरागढ़। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि होली के दौरान पेयजल की व्यवस्था सामान्य रहेगी। फिर भी उन्होंने लोगों से अपील की है कि पानी का दुरुपयोग न करें। अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी न की जाए। उन्होंने कहा कि होली के दिन लोगों को पर्याप्त पानी मिले इसके इंतजाम किए गए हैं।
मुनस्यारी में भी हुड़दंगियों से निपटने की तैयारी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थाना पुलिस ने होली के दौरान हुड़दंगियों से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। थाना प्रभारी केआर आर्य ने कहा कि होली के बहाने किसी को परेशान किया गया या फिर शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। रात के समय भी पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांतिपूर्वक होली मनाएं और दूसरे के लिए मुसीबत खड़ी न करें।