{"_id":"640380cbe7863c6bf20e0d4a","slug":"holi-song-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-72605-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अरे हां रे गिरधर राज लियो कंसासुर को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अरे हां रे गिरधर राज लियो कंसासुर को...
Sat, 04 Mar 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के अधिकतर गांवों में बाहर से होल्यारों का आना शुरू हो गया है। दिनभर होल्यार जहां खड़ी होली गायन कर रहे हैं वहीं रात की बैठकी होली की महफिलें जम रही हैं। पुरानी बाजार, नाकोट, मझेड़ा आदि गांवों में खड़ी होली जोरों पर है।
अस्कोट के देवल में विक्रम सिंह पाल, खोलिया गांव में सुशील पाल, बेड़ा में प्राण दत्त उपाध्याय, ओझागांव में मुन्ना ओझा के नेतृत्व में होली गायन हो रहा है। यहां-अरे हां रे गिरधर राज लियो कंसासुर को समेत कई तरह की होली गाई जा रही है। इसके अलावा बगड़ीहाट, तीतरी, चमलेख हरिपुर, गदाली, नरेत, आगांव आदि जगहों पर खड़ी होली गायन हो रहा है।
बाक्स
होल्यारों ने स्वांग रचकर मनाई होली
मुवानी (पिथौरागढ़)। विनायक में रंगों के पर्व होली की धूम मची है। महिला और पुरुष होल्यार घर-घर जाकर होली के गीत गा रहे हैं। दिगोटी में नवनीत कार्की, कृष्ण कुमार शर्मा ने स्वांग रचते हुए होली मनाई। गुरना, गगोरा, पीपलतड़, चिटगांल गांव, बत्यूली में होल्यार होली गायन में मस्त हैं। इस मौके पर प्रधान रवि उप्रेती, गिरीश उप्रेती, मनोहर उप्रेती, हरीश उप्रेती, देवेंद्र जोशी, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
बाक्स
रंग केसर की पिचकारी भरी...
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के हत्वालगांव के आमधार में होली की धूम मची है। आमधार होली कमेटी पिछले दो सौ साल से स्वांग रचाकर होली मना रही है। महंत महेश चंद्र भट्ट की अगुवाई में होल्यारों की टोली घर-घर जाकर गायन कर रही है। होल्यारों ने रंग केसर की पिचकारी भरी, दधि लूटत नंद को लाल बेचन ना जइयो आदि गीतों का गायन किया। पिछले दो सौ साल से चतुर्दशी के दिन होल्यारों की टोली बालेश्वर मंदिर में आती थी लेकिन पिछले कई वर्षों से यह परंपरा रुक गई है। अब बलतिर गांव की ही होली आती है। इस मौके पर धर्मानंद भट्ट, आनंद बल्लभ गोविंद सिंह, खड़क सिंह, प्रयाग दत्त भट्ट मौजूद रहे। चौसाल और बौंगाड़ में भी खड़ी होली की धूम मची है। संवाद
बाक्स
नाचनी में स्कूली बच्चों ने मनाई होली
नाचनी (पिथौरागढ़)। स्कूलों में बच्चों ने रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। शनिवार को हुपली गांव के होल्यारों ने बाजार में होली खेली। प्रमुख होल्यारों में जगत चुफाल, गोविंद चुफाल, मोती सिंह, विष्णु सिंह, शेर सिंह, जयशंकर जोशी, दिनेश जोशी, दीपू चुफाल शामिल रहे। भैंसखाल में मारथोमा ग्राम ज्योति मिशन स्कूल में बच्चों ने होली के साथ ही कुमाऊंनी लोक गीत गाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गणेश निर्खुपा, भूपेंद्र कुमार, मनोहर शाही, बसंती कोरंगा आदि शामिल रहे। संवाद
बाक्स
जल कैसे भरूं जमुना गहरी...
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में सेविला की प्रसिद्ध होली की धूम मची है। गांव में पलायन के चलते हालांकि लोग कम ही बचे हैं लेकिन बुजुर्गों और युवाओं ने परंपरा को कायम रखा है। जल कैसे भरूं जमुना गहरी, तुम सुख सोती अपने महल में, हम कैसे खेलें होली लला गीतों का होल्यार गायन कर रहे हैं। उधर बमनगांव में भी होली की धूम मची है। होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गायन किया। संवाद
बाक्स
हो रही जय जयकार जनकपुर जाना है...
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में होल्यार घर-घर जाकर खड़ी और बैठकी होली कर रहे हैं। हनेरा, लाली, कुंजनपुर, कोठेरा, पाली पोखरी, उप्राड़ा, जजुट गांवों में होल्यार-हो रही जय जयकार जनकपुर जाना है, के साथ ही अन्य खड़ी होली के बोल गा रहे हैं। हनेरा की होली भाटगांव आदि जगहों पर घूमी। हाट गांव में भी होली की धूम मची है। संवाद
फोटो 04 पीटीएच 17 पी-थल के आमधार में होली गायन करते होल्यार। संवाद
फोटो 04 पीटीएच 18 पी- नाचनी में होली गायन करते हुपली के होल्यार। संवाद
फोटो 04 पीटीएच 19 पी- गंगोलीहाट में होली गायन करते लाली के होल्यार। संवाद
फोटो 04 पीटीएच 20 पी- मुनस्यारी के सेविला गांव में होली की मस्ती में होल्यार। संवाद