फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi in Pithauragarh

तू कर ले सोलह श्रंगार, तेरे अंगना होली आई रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Holi in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में पेयजल मंत्री के आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम में नृत्य करते पेयजल मंत्री। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनायी गई। लोगों ने सौहार्द के साथ होली मनाई। गांव, शहरों में कहीं पारंपरिक तो कहीं आधुनिक तरीके से होली गायन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर में छलड़ी के दिन हर कोई रंगों में नहाया नजर आया। हर तरफ जमकर अबीर, गुलाल उड़ा। कहीं महिलाओं की तो कहीं युवाओं और पुरुषों की टोलियां होली गीत गातीं रहीं। कहीं भक्ति रस की तो कहीं फिल्मी और कुमाऊंनी गीतों पर होली कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के आवास पर होली कार्यक्रम हुआ। उन्होंने ढोल की थाप पर जमकर ठुमके लगाए। विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के आवास पर भी होली मिलन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टकाना गांव में महिला होल्यारों ने तू कर ले सोलह शृंगार, तेरे अंगना होली आई रही, दे दो राजकुंवर खेले यमुना के तीर होली ने भी खूब रंग जमाया। वन को चले दोऊं भाई होली के साथ महिलाओं ने भक्ति आधारित गायन भी किया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक चीर जलाकर खुशी मनाई गई।
इस दौरान कला वर्मा, हेमा बिष्ट, रेखा बोरा, विमला बिष्ट, ममता बोरा, सुनीता भट्ट, अंजू पंगरिया, पवन वर्मा, नीरज सौन, पंकज, मंदीप, नगर के पुराना बाजार चौक में खड़ी होली हुई। लोगों ने जमकर नृत्य किया।
होल्यारों ने होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया, आज बिरज में होरी रे रसिया गाकर खूब ठुमके लगाए। जाख में होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग, गौरा पार्वती के संग माता पार्वती के संग आदि भक्ति आधारित गायन कर होली मनाई गई।
गांधी चौक में काली कुमाऊं की खड़ी होली गायन कार्यक्रम किया गया। नगर से सटे हुड़ेती, पौण, बजेटी, पपदेव, बड़ौली, एंचोली, गोरंग घाटी में होली की धूम रही।
महिलाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल
पिथौरागढ़/डीडीहाट/अस्कोट/गणाईगंगोली/। पिथौरागढ़ स्टेडियम में महिला होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गायन किया। महिला होल्यारों को लोगों ने आलू, पापड़, गुजिया आदि पकवान खिलाकर घर आकर होली गायन करने के लिए उनका आभार जताया। डीडीहाट में धूमधाम से होली मनाई गई। महिलाओं की टोलियों ने सड़कों पर ढोल वादन कर जमकर नृत्य किया। अस्कोट समेत कई जगह होली कार्यक्रमों में महिलाएं डीजे पर होली गीतों में नृत्य करती नजर आईं। गणाईगंगोली में विधायक मीना गंगोला के टुपरोली आवास पर होली गायन हुआ।
महादेव की स्तुति कर मनाई होली
थल (पिथौरागढ़)। आमधार हत्वालगांव की होली कमेटी ने बालेश्वर महादेव के मंदिर परिसर में होली गायन किया और भगवान शिव की स्तुति की। होली कमेटी के संरक्षक लीलाधर भट्ट ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उनकी कमेटी इस परंपरा को 200 साल से निभा रही है। 90 के दशक तक बालेश्वर मंदिर में 14 ग्राम की होली आती थी लेकिन दो गांवों के दल ही आ रहे हैं। बलतिर गांव की होली कमेटी भी इस परंपरा को निभा रही है। श्रम एवं संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने अपने आवास पर लोगों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर होली मनाई। थल महिला मंगल दल ने 31वीं होली उत्साह के साथ मनाई। सौहार्दिका महिला ग्रुप ने अपने आठवें साल के होली कार्यक्रम पर जमकर रंग उड़ाया।
भारत-चीन सीमा में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने खेली होली
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के चीन सीमा पर 10-15 हजार फीट की ऊंचाई स्थित छियालेख, गुंजी, कालापानी, लिपुलेख और कुटी पर सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों ने होली पर्व पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। जवानों ने हिंदी, पहाड़ी गीतों पर नृत्य किया। तहसील के जौलजीबी बलुवाकोट, कालिका, गोठी, धारचूला, देहात, पांगला सहित दारमा, चौदास, व्यास घाटी के क्षेत्रों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साह के साथ होली मनाई।
1876 से मनाई जा रही काली कुमाऊं की होली
धारचूला (पिथौरागढ़)। प्रेमबल्लभ खर्कवाल के परिजन नगर में 1876 से काली कुमाऊं की होली का आयोजन किया जा रहा है। मल्ली बाजार में नारायण लाल वर्मा के घर होली कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ व्यापारी नारायण लाल वर्मा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के चलते कार्यक्रम सीमित रखा गया। इस दौरान जय सिंह दानू, शेखर बहुगुणा, प्रकाश वर्मा, भूपेंद्र थापा, नवीन खर्कवाल, हीरा वर्मा, भुवन वर्मा, रमेश ढकरियाल, ओपी वर्मा आदि रहे। पहाड़ी जायका की टीम लीडर उर्मिला के नेतृत्व में होली के हिंदी, पहाड़ी, रं और नेपाली गीतों में भागीरथी ह्यांकी, आभा फकलियाल, आवति ह्यांकी, शीला ने जमकर ठुमके लगाए। सीओ ओपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था दुरुस्त रखी।

सोशल मीडिया भी रंगों में सराबोर
पिथौरागढ़/चंपावत। कुमाऊं में होली की धूम सोशल मीडिया पर भी छाई रही। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर लोगों ने रंगों भरी अपनी फोटो पोस्ट कर अपने मित्रों को होली की शुभकामनाएं दीं। किसी ने परिवार, किसी ने दोस्तों के साथ फोटो पोस्ट की। लोगों ने होली वाले वीडियो भी पोस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed