{"_id":"604a6a928ebc3ec79e7bb656","slug":"holi-gayan-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld417848118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में बैठक होली की धूम, होल्यारों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में बैठक होली की धूम, होल्यारों ने जमाया रंग
विज्ञापन
टकाना में आयोजित बैठक होली में होली प्रस्तुत करते होल्यार।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महाशिवरात्रि पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकी होली गायन हुआ। विकास विभाग में कार्यरत लेखाकार महेश पंत के आवास टकाना में हुई बैठकी होली में होल्यारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बृहस्पतिवार को हुई बैठकी होली में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक पंत ने राग पीलू में जय राधाकृष्ण हरे, सुरेश कर्नाटक ने राग काफी में ऐसी करत बरजोरी, प्रमोद जोशी ने राग काफी में लाऊं कहां से चंद्र खिलौना, श्रीकृष्ण अवस्थी ने राग काफी में मन रंग दे करतार की सुंदर प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ शास्त्रीय संगीतज्ञ केदार भट्ट ने विभिन्न रागों में होली के गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। संतोष लाल साह, भास्कर कर्नाटक, योगेश भट्ट, मोहन लाल वर्मा, मनीष पंत, भुवन उप्रेती, दीप जोशी ने होली गाई। तबले पर भुवन पांडेय, रितेश कर्नाटक, एस शर्मा ने संगत दी।