फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi colors added color till late night in meeting Holi

बैठक होली में होल्यारों ने जमाया रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Holi colors added color till late night in meeting Holi
पिथौरागढ़ में बैठकी होली गायन करते स्थानीय लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
नगर में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें होल्यारों ने जमकर रंग जमाया। बैठकी होली में होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

होल्यारों ने विभिन्न रागों में ऐसा सुर लगाया कि दर्शक भी होली के रंग में झूमने लगे। केदार भट्ट ने राग धमार में चमकत हो चपला सी गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संतोष शाह ने राग श्याम कल्याण में मायी के मंदिरवा में होली की प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

गजेंद्र अधिकारी ने राग काफी में लाल भये, केदार खर्कवाल, संदीप पांडे ने राग जंगला काफी में गोरी घूंघट खोलो गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान होल्यारों ने राग विहाग में रसिया से मैं हारी, कान्हा मोरे आन की आदि गीत सुनाए। आयोजक पवन जोशी ने सबका आभार जताया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, नवल किशोर रावल, मुकेश पंत, डॉ. हेम चंद्र पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मार्च को होगी खड़ी होली
पिथौरागढ़। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में होली महोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक तय किया गया कि नौ मार्च को महिला होल्यारों का दल खड़ी एवं बैठकी होली का आयोजन करेगा। महिलाओं का स्वांग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। राकेश साह ने बताया कि नम्रता बोहरा को इस आयोजन का संयोजक बनाया गया है। संवाद
रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed