{"_id":"5e08d8138ebc3e87aa2c1bc8","slug":"himvir-is-monitoring-the-limit-in-minus-23-degree-temperature-pithoragarh-news-hld3674982117","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनस 23 डिग्री तापमान में सीमा की निगहबानी कर रहे हिमवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनस 23 डिग्री तापमान में सीमा की निगहबानी कर रहे हिमवीर
विज्ञापन
बार्डर आउट पोस्ट में बर्फ को हटाते आईटीबीपी के जवान। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दिसंबर में ही जबरदस्त हिमपात हुआ है। बर्फबारी के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र के गुंजी, नाभिढांग, कालापानी, कुटी में सात से आठ फीट तक बर्फ जमा है। वहां का तापमान माइनस 18 से माइनस 40 डिग्री तक नीचे जा चुका है। भारत- तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर कालापानी में माइनस 23 डिग्री टेंप्रेचर में सीमा की निगहबानी कर रहे हैं।
इस साल 12-13 दिसंबर को भारी हिमपात हुआ था। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्के बादल छाते ही हिमपात हो रहा है। इसके चलते भारत-चीन सीमा पर स्थित गुंजी, नाभिढांग, कालापानी, कुटी में सात से आठ फीट बर्फ जमा है। एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट तक पहुंचने के रास्तों में भी कई फीट बर्फ जमा है।
लगातार मौसम खराब होने से यहां का तापमान माइनस 18 से माइनस 40 डिग्री तक नीचे जा चुका है। गर्ब्यांग में तापमान माइनस 18 डिग्री, गुंजी में माइनस 20 डिग्री, कालापानी में माइनस 23 डिग्री, कुटी में माइनस 25 डिग्री और लीपूपास में माइनस 40 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन
माइनस 23 डिग्री तापमान होने के बावजूद कालापानी बार्डर आउट पोस्ट (3600 मीटर) में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मिर्थी बटालियन के सेनानी अनुप्रीत टी बोरकर ने बताया कि जवानों के लिए शीतकालीन का राशन डंप किया गया है। वहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जवान एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट तक पहुंचने के लिए मार्ग से बर्फ हटाने का काम भी कर रहे हैं। मिलम घाटी क्षेत्र में भी तापमान माइनस 12 डिग्री तक नीचे जा चुका है।
हिमालयी क्षेत्र में फिर हाई अलर्ट जारी
डीडीहाट। नए साल के शुरुआत में मौसम फिर करवट बदल सकता है। एक और दो जनवरी को मौसम के खराब रहने और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आईटीबीपी के सेनानी अनुप्रीत टी बोरकर ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र की बार्डर आउट पोस्टों में तैनात जवानों को बर्फबारी के दौरान एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
पाला गिरने से पड़ रही कड़ाके की ठंड
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ है। रविवार को भी दिन भर धूप खिली रही। रात के समय पाला गिरने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को पिथौरागढ़ का तापमान न्यूनतम 0.9 और अधिकतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।