{"_id":"76f1183f8ad6f86bfd4cb8467b6fdcb6","slug":"himani-shivpuri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमानी शिवपुरी पहुंची सोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमानी शिवपुरी पहुंची सोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनमोल फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के बैनर तले बन रही उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘गोपी भिना’ में भूमिका निभा रही बालीबुड की अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी बुधवार को फिल्म की निर्मात्री मीनाक्षी भटट, फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल के और अन्य सहयोगी कलाकारों के साथ सोर (पिथौरागढ़) की बाजार में खरीदारी करने निकली तो लोग उनसे मिलने के लिए उत्साहित हो उठे। ‘गोपी भिना’ की शूटिंग इन दिनों सोरघाटी की वादियों में चल रही है। हिमानी शिवपुरी ने शहर की सुनार गली के साथ ही सिमलगैर बाजार में खरीदारी की। शिवपुरी ने सोरघाटी को सुंदर बताते हुए कहा कि यहां फिल्म शूटिंग की आपार संभावनाएं हैं। सुविधाओं का विकास किया जाए तो फिल्म निर्माता यहां खिंचे चले आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले हवाई सेवाओं का संचालन करना होगा। बुधवार को सिने कलाकार हेमंत पांडे अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग चंडाक के पास छेड़ा गांव में की गई। उत्तराखंडी संस्कृति, रहनसहन, खानपान पर बन रही इस फिल्म में कई स्थानीय कलाकार अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन