{"_id":"56f966bc4f1c1b5709f00260","slug":"high-voltage-electrical-equipment-burnt-many-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण फुंके
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात चली तेज हवा और अंधड़ से धरचूला नगर से सटे खोतिला कस्बे में हाई वोल्टेज से कई घरों के टीवी और पंखे फुंक गए। कुछ लोगों को करंट भी लगा। दो घरों में मीटर बॉक्स में ही आग लग गई।
रविवार रात को लगभग 10 बजे से तेज हवाओं ने अंधड़ का रूप ले लिया। जिस कारण बिजली के तार झूलने लगे।
कई घरों के टीवी और पंखे फुंक गए। मीटर बॉक्स में हुई स्पार्किंग से शांति देवी के हाथ झुलस गया और जयबहादुर सिंह के घर के मीटर बॉक्स में आग लग गई। कुछ युवाओं ने आग पर जल्दी काबू पा लिया वरना स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल ने सूचना बिजली विभाग को दी। देर रात जेई पूरन चंद ने बिजली की लाइन काट दी। इससे स्थिति नियंत्रण में आ गई। जेई पूरन चंद ने बताया कि हवाओं के कारण जंफर हटने से एक ही लाइन में ज्यादा लोड आ गया होगा। इसी कारण ओवर वोल्टेज की समस्या आई। हालांकि ऐसा बहुत कम होता हैं उन्होंने कहा कि शीघ्र लाइन दुरुस्त कर ली जाएगी। उधर, उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि सारी लाइन दुरुस्त की जाए ताकि ऐसी घटनाओें की पुनरावृत्ति न हो।