{"_id":"112a25fe3a8ddc1f9c42ac7a79d8fef3","slug":"high-in-the-himalayan-regions-early-snow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्रों में समय पूर्व भारी हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में समय पूर्व भारी हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस बार समय से पहले भारी हिमपात हो गया है। कई स्थानों पर तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। आईटीबीपी ने मौसम के रुख को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुटी में 10 सेंटीमीटर, नाभीढांग में 22 सेंटीमीटर, ज्योलिंगकांग में भी 22 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है। सभी पैदल रास्ते बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में समय से पहले हिमपात हो गया है। इस कारण जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अप्रैल तक बर्फ गिरने की संभावना बनी रहती है। इस बीच शुक्रवार को भी मुनस्यारी के निकट पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और छिपलाकेदार की चोटियों पर हिमपात हुआ। उधर, जिला मुख्यालय में सुबह से मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी और आसमान पर बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में निचले इलाकों में भी सुबह और शाम के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन