फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hero Bhim Singh who fought three wars for the country passed away

Pithoragarh News: देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले नायक भीम सिंह का निधन

Sat, 17 Jun 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Hero Bhim Singh who fought three wars for the country passed away
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। देश के लिए तीन युद्धों में वीरता दिखाने वाले 17 कुमाऊं के नायक भीम सिंह (90) का निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए उन्हें सेना के अस्पताल में लाया गया। तीन दिन तक भर्ती रहने के बाद अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

तल्ला जोहार के ग्राम पंचायत बरा निवासी नायक भीम सिंह का शुक्रवार को सेना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से तल्ला जोहार क्षेत्र में शोक है। शनिवार को नाचनी-भुजगड़ नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नायक भीम सिंह ने देश के लिए 1962 में भारत-चीन, 1965 भारत-पाक और 1971 का युद्ध लड़कर दुश्मन के दांत खट्टे किए थे। उनका बेटे हरीश सिंह राणा सेना में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। भीम सिंह के निधन पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed