फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Help for collecting disaster-affected migrant Uttarakhandi

प्रवासी उत्तराखंडी जुटा रहे आपदा प्रभावितों के लिए मदद

Fri, 05 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Help for collecting disaster-affected migrant Uttarakhandi
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी पर्वतीय - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में रह रहे अप्रवासी उत्तराखंडी राज्य के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए हैं। देवभूमि लोककला उद्गम संस्था मुंबई आपदा प्रभावितों के लिए धन जुटा रही है। प्रवासियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को सराहा है।

विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष हेमा जगजीवन कन्याल के नेतृत्व में 30 जुलाई को नवी मुंबई के कोली सभागृह में ‘उत्तराखंड तेरा साथ छन हम’ (उत्तराखंड तेरे साथ हैं हम) नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आपदा प्रभावितों के लिए धन संग्रह किया। उत्तराखंड मूल की फिल्म अभिनेत्री त्विसा भट्ट, संगीतकार राजेंद्र चौहान, नवी मुंबई के नगरसेवक बहादुर त्रिलोक सिंह बिष्ट, ठाणे महानगर पालिका के नगरसेवक महादीप सिंह बिष्ट, अनमोल फिल्म प्रोडक्शन की मीनाक्षी भट्ट, संस्था के महासचिव रमेश भट्ट, कोषाध्यक्ष मीना नेगी, सलाहकार दीवान सौन, लोक गायक पप्पू कार्की, गोविंद दिगारी, खुशी दिगारी समेत तमाम प्रवासी उत्तराखंडी कार्यक्रम में मौजूद थे। इन लोगों ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग दिया।
विज्ञापन


अनमोल फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर डीडीहाट निवासी जगजीवन सिंह कन्याल ने मुंबई से फोन पर बताया कि उन लोगों का मेन फोकस पिथौरागढ़ के बस्तड़ी के आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने का है। गढ़वाल के प्रभावितों को भी मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक तीन लाख रुपये से अधिक की रकम जुटा ली गई है और धन एकत्र किया जा रहा है। संस्थाध्यक्ष हेमा जगजीवन कन्याल ने बताया कि रविवार को होने वाली बैठक में तय किया जाएगा कि आपदा प्रभावितों तक मदद किस माध्यम से पहुंचाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed