{"_id":"8591f550d23e60e8bbb35596e355efd8","slug":"helicopter-service-start-again-to-gunji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से फिर शुरू हो गई। गुंजी, गर्ब्यांग और नपलच्यू गांवों से बुधवार को 12 लोगों को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने यह लोग बडानी पूजा में भाग लेने के लिए अपने मूल गांवों को गए थे। जाते समय इन लोगों को हेलीकॉप्टर मिल गया, लेकिन वापसी में कई दिनों तक हेलीकॉप्टर नहीं आने के कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इधर, मंगलवार को धारचूला में मुख्यमंत्री का दौरा होने के बाद लोगों ने उनके सामने यह मामला रखा था। सीएम के आदेश पर बुधवार सुबह से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सुबह मौसम साफ था और हेलीकॉप्टर ने गुंजी के दो चक्कर लगाए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि 31 अक्तूबर तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी।
तब तक सभी लोगों को गुंजी, गर्ब्यांग, नपलच्यू से लाया जाएगा। एसडीएम पारितोष वर्मा ने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
बता दें कि अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस कारण लोग जल्द से जल्द घाटियों की ओर उतरना चाहते हैं।