{"_id":"5d504dd28ebc3e6ccf654f24","slug":"helicopter-flying-with-three-passengers-returned-due-to-bad-weather-pithoragarh-news-hld35259204","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन यात्रियों को लेकर उड़ा हेलीकाप्टर मौसम खराब होने पर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन यात्रियों को लेकर उड़ा हेलीकाप्टर मौसम खराब होने पर लौटा
विज्ञापन
धारचूला में मौसम खुलने की इंतजार में यात्री। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार को एक हेलीकॉप्टर धारचूला पहुंचा। हेलीकॉप्टर ने तीन यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए उड़ान भरी, लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसे रास्ते से लौटना पड़ा।
रविवार को करीब 12 बजे शासन की ओर से उपलब्ध कराया गया हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से धारचूला पहुंचा। तीन यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर ने गुंजी के लिए उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर लौट आया। जिप्ती से ऊपर मौसम बेहद खराब था, जिस कारण हेलीकॉप्टर गुंजी नहीं जा पाया। गुंजी जाने के लिए धारचूला के हेलीपैड में करीब 50 लोग इंतजार कर रहे थे, जिन्हें मायूस होना पड़ा।
धारचूला से गुंजी का एक ओर का किराया 3100 रुपये है।
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर गुंजी नहीं जा पाया। सोमवार को मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर गुंजी, बूंदी गर्ब्यांग के लिए उड़ान भरेगा। हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन तहसील प्रशासन कर रहा है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से शासन बरसात के सीजन में सीमांत के लोगों को रियायत दर पर हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करता है। बारिश के सीजन में दारमा, व्यास, चौदांस घाटी के रास्ते खराब रहते हैं।