{"_id":"5c12921142c7925d0379d2c1","slug":"heavy-snowfall-with-off-munasari-motorway-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी मार्ग पर बर्फ में फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुधवार रात हुए भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया। बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। कालामुनि से मुनस्यारी तक मार्ग पर डेढ़ फुट बर्फ गिरने से जेसीबी से सड़क खोलने के प्रयास भी विफल रहे। शुक्रवार तक सड़क पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। इससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
मुनस्यारी में बुधवार शाम से बर्फबारी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार सुबह सभी भवन, सड़कें और जंगल बर्फ से ढके नजर आए। रात भर बर्फबारी होने से गिनी बैंड से मुनस्यारी तक मोटर मार्ग बंद हो गया। इसके चलते वाहनों का संचालन नहीं हो सका। कई कार्यों के लिए जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों को जाने वाले लोग मार्ग पर ही फंसे रह गए। स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से सड़क खोलने के प्रयास किए। लगातार बर्फबारी होने से फिर से सड़क ढक गई। देर शाम तक मौसम खराब रहने से सड़क नहीं खोली जा सकी।
विज्ञापन
आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ होने पर सड़क खुलने की उम्मीद है। इधर, दो दिनों से लगातार मौसम खराब होने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम खराब होने से अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। इसके चलते बाजारों में सुनसानी छाई रही। डीडीहाट, धारचूला सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान जिला मुुख्यालय सहित विभिन्न स्थान पर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश हुई
पिथौरागढ़ में 2.2 एमएम
गंगोलीहाट में 0.5 एमएम
बेड़ीनाग में एक एमएम
डीडीहाट में 0.5 एमएम
धारचूला में 0.4 एमएम
मुनस्यारी में एक एमएम