{"_id":"57939ea34f1c1b4032c4b6b8","slug":"heavy-rains-raise-the-water-level-of-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
उफान पर गोरी नदी
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से महाकाली, गोरी, सरयू के साथ ही रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। अन्य सभी छोटी नदियों में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। इस कारण नदियों के किनारे स्थित धारचूला, जौलजीबी, झूलाघाट के लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। शनिवार को महाकाली का जलस्तर 888.5 मीटर आंका गया। महाकाली में खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा है।
विज्ञापन
इसके अलावा गोरी का जलस्तर 604.6 मीटर मापा गया। गोरी में खतरे का निशान 607.8 मीटर पर है। गोरी नदी के किनारे स्थित मदकोट, बरम में लोग नदी का जलस्तर बढ़ने से भयभीत हैं। वर्ष 2013 में गोरी ने किनारे वाले हिस्सों में भारी तबाही मचाई थी। वहीं, सरयू का जलस्तर भी बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदियों के प्रवाह को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। किसी प्रकार की खतरे की आशंका में नदी के किनारे के लोगों को शिफ्ट किया जाएगा। कुछ स्थानों पर नदियां किनारों को तेजी से काटती जा रही हैं।
विज्ञापन