फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health test of asthma, blood pressure, sugar and cardiovascular patients

दमा, ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Tue, 18 Sep 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 18 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Health test of asthma, blood pressure, sugar and cardiovascular patients
धारचूला में आयोजित चिकित्सा शिविर में जांच करते सेना के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं स्काउट के परिसर में सेना की ओर से आयोजित दो दिनी चिकित्सा शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस शिविर में 1600 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई।

विज्ञापन


कुमाऊं स्काउट के कमान अधिकारी कर्नल आरएस बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को 900 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दो दिनी शिविर में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और आम जनता सहित लगभग 1600 लोगों की निशुल्क जांच और दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर के इंचार्ज पिथौरागढ़ के 2119 फील्ड सैन्य अस्पताल के कर्नल रोहित बतारिया ने बताया कि शिविर में अधिकतर मरीज दमा, ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोग से संबंधित थे।
विज्ञापन


शिविर में 50 लोगों का एक्सरे भी किया गया। शिविर में लखनऊ, बरेली, पिथौरागढ़ एवं धारचूला सहित अन्य सैन्य अस्पतालों से आए चर्म रोग, स्त्री रोग, दंत, हड्डी, शल्य, शिशु रोग और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में डॉ. कर्नल राजीव वर्मा, डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल मधुसूदन, डॉ. मिथिया, डॉ. मीनू डांगी, सीएमओ डॉ.ऊषा गुंज्याल, डॉ. ऊषा जंगपांगी, डॉ.एमके जायसवाल आदि ने सहयोग दिया। शिविर में एसबीआई, पीएनबी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सहित विभागों के स्टॉल भी लगाए। शिविर के समापन में सूबे.मेजर भूपाल सिंह, हवलदार प्रवीण सिंह, भूपेंद्र थापा ,महेंद्र बुदियाल, बीडीसी सदस्य रुकुम बिष्ट,ओपी कापड़ी, राजू नेगी, हरीश धामी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed