फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health Secretary assured to install ultrasound machine

Pithoragarh News: स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने का आश्वासन

Thu, 28 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Health Secretary assured to install ultrasound machine
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी की सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग के लिए आंदोलन 44वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को प्रकाश बोरा, गिरधर बोरा, राजू बोरा और हिमांशु चुफाल धरने पर बैठे।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने बताया कि फोन पर हुई वार्ता में स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार की ओर से डीडीहाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से रेडियोलाॅजिस्ट को एक या दो दिन डीडीहाट अस्पताल में भेजकर मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही है। पूर्व में डिजिटल एक्सरे लगाने की स्वीकृति भी मिली है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय को हाईटेक बनाने का प्रस्ताव शासन में लंबित

दशकों पूर्व बने भवन में चल रहा सीएमओ कार्यालय
पिथौरागढ़। जिले के सीएमओ कार्यालय को हाईटेक बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। पिछले साल भेजे गए प्रस्ताव को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।

सीएमओ कार्यालय को हाईटेक बनाने के लिए विभाग ने दिसंबर 2021 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। भवन को बहुमंजिला बनाने के साथ ही लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव भी शामिल था। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में आपत्ति के बाद दोबारा विभाग ने नया प्रस्ताव बनाकर भेजा लेकिन करीब एक साल का समय बीत जाने के बाद भी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है।
दशकों पूर्व बने सीएमओ कार्यालय में करीब 11 कक्ष हैं। पुराने डिजाइन में बने इन कक्षों में अब बढ़ते कार्यों के साथ अधिकारियों और कर्मियों के लिए काम करना मुश्किल होता है। परिसर में पार्किंग नहीं हो पाने से कर्मचारियों को सड़क पर वाहन पार्क करने पड़ते हैं।

सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि दोबारा भेजे गए प्रस्ताव को लेकर शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। शासन स्तर पर सीएमओ कार्यालय के नए भवन निर्माण का मामला लंबित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed