फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Head of Vyas Valley came forward to help Nepalis

नेपालियों की मदद को आगे आए व्यास घाटी के प्रधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Head of Vyas Valley came forward to help Nepalis
धारचूला में व्यास घाटी के प्रधानों ने खाद्यान्न उपलब्ध कराया। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का गेट बंद होने से भारत में काम करने वाले नेपाली मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों की परेशानियों को देखते हुए व्यास घाटी के प्रधान मदद को आगे आए हैं। उन्होंने मजदूरों के भोजन के लिए 40 हजार रुपये का राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

डीडीहाट, मदकोट, सेराघाट आदि जगहों से पैदल अपने गांव जाने के लिए पहुंचे करीब 180 नेपाली मजदूर बृहस्पतिवार से धारचूला में फंसे हैं। इन लोगों ने बृहस्पतिवार रात खुले में बिताई। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल गेट के इंचार्ज से पुल खोलने का अनुरोध किया। वहां के इंचार्ज ने गेट खोलने का आदेश नहीं होने की बात कही। इससे मजदूर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

मेट भीम बहादुर, महावीर भंडारी ने नेपाल सरकार की बेरुखी पर नाराजगी जताई। मजदूरों की समस्या को देखते हुए व्यास घाटी के कुटी गांव के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, रौंगकौंग के अंजू रौंकली, गुंजी के सुरेश गुंज्याल, गर्ब्यांग के विजय गर्ब्याल, नपलच्यू के नरेंद्र सिंह और बूंदी के जगत सिंह बुदियाल ने आपस में करीब 40 हजार की धनराशि एकत्र कर पांच क्विंटल चावल, एक क्विंटल आटा, 50 किलो दाल, मासले, तेल आदि उपलब्ध कराया। पुलिस की ओर से लकड़ी, बर्तन उपलब्ध कराए। रं म्यूजियम की उर्मिला गुंज्याल ने टीम के साथ खाना बनाने में मदद की। मजदूरों के रात बिताने के लिए के पालिका ने नव निर्मित गौशाला खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed