फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Harsh penalties on drug dealers

नशे के कारोबारियों पर कठोर दंड का प्रावधान

Wed, 28 Oct 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 28 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Harsh penalties on drug dealers

 विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों, इसके प्रति जागरूकता और कानून में की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


कहा गया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कानून में कठोर दंड का प्रावधान रखा गया है। डीडीहाट के सिविल जज जूनियर डिवीजन रविप्रकाश शुक्ला ने नशे के खिलाफ बनाए गए कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि वर्ष 2012 में एक और कानून बना है, जिसमें नशे के कारोबार से संपत्ति अर्जित करने वाले की संपत्ति को सुबूत मिलने पर जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन डीडीहाट के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नशे से सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्र में पड़ने वाले असर की जानकारी दी।

महिला आयोग की सदस्य तारा पांगती ने कहा कि कठोर कानून से ही नशे का कारोबार रोका जा सकता है। इस दौरान प्रेम सिंह भंडारी, देव सिंह बोरा, अरविंद चौहान, थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी, हीरा देवी, पीएलवी प्रमोद द्विवेदी, प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed