फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Harish Dhami the surprise inspection of the hospital Munsyari

हरीश धामी ने मुनस्यारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Wed, 15 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
 उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बुधवार को पीपीपी मोड में चल रहे मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। धामी ने बताया कि अस्पताल में केवल पांच ही डाक्टर तैनात मिले, जबकि अस्पताल प्रबंधन सरकार से नौ डाक्टरों के वेतन का भुगतान ले रहा है। धामी ने कहा कि एक माह पूर्व भी अस्पताल में छापा मारा गया था, तब भी तमाम अनियमितताएं सामने आईं थीं। तब इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई। कहा कि उन्होंने आज का मामला सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखा है। मुख्यमंत्री से अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन से रकम की वसूली कराने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। धामी ने बताया कि बुधवार के हालात की जानकारी डीजी हेल्थ के साथ सीएमओ को दे दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed