फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Haria Nala took away the security walls

सुरक्षा दीवारों को बहा ले गया हरड़िया नाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Haria Nala took away the security walls
हरड़िया नाले से कटाव के कारण खतरे की जद में आया पुल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी का हरड़िया नाला लोनिवि के लिए सिरदर्द बन गया है। मंगलवार को बनाई गई सुरक्षा दीवारों और कंक्रीट को नाला अपने साथ बहा ले गया। खतरा बढ़ते देख सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसके चलते थल-मुनस्यारी सड़क पर वाहनों का संचालन ठप हो गया है। जरूरी कार्य से आने वाले लोगों को मुनस्यारी के लिए मदकोट-जौलजीबी रूट से आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हरड़िया नाले में पिछले लंबे समय से हो रहा भूस्खलन थम नहीं रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बेली ब्रिज भी खतरे में आ गया है। पिछले कुछ दिनों से इस स्थान पर केवल छोटे वाहनों के संचालन के लायक सड़क खोली जा सकी थी। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग सुरक्षा दीवारें बनवा रहा था, लेकिन रात में बारिश के दौरान फिर हुए भूस्खलन से रामगंगा नदी के पट मलबे और विशाल बोल्डरों से पट गए हैं। नदी का प्रवाह रुकने से भैंसखाल की ओर झील बननी शुरू जो गई। सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह लोनिवि के ईई जगदीश थपलियाल और एई पीसी पंत सुबह नौ बजे हरड़िया पहुंचे। इसके बाद वाहनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। मुनस्यारी से आने वाले वाहनों को वापस लौटना पड़ा। बेहद जरूरी काम के लिए अब लोगों को जौलजीबी रूट से आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मुनस्यारी अभय प्रताप सिंह के आदेश के बाद नायब तहसीलदार प्रकाश जोशी और सिंचाई विभाग के एई फरजान खालिद, जेई अभियंता सुंदर बिष्ट और विनय रावत ने भी संयुक्त निरीक्षण किया। इसके अलावा भैंसखाल गांव के खबरिया नाले में आए मलबे का भी निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed